News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार में सस्पेंस खत्म, अमित शाह ने बताया इनके नेतृत्व में लडेंगें चुनाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2020  |  2:59 PM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार में सस्पेंस खत्म, अमित शाह ने बताया इनके नेतृत्व में लडेंगें चुनाव

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने वर्चुअल रैली में यह घोषणा की कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही बिहार में चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में चुनाव हैं. मेरा मानना है कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, लेकिन यह राजनीति का समय नहीं है. हम सभी को मोदी जी के नेतृत्व में कोरोनावायरस से लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2 तिहाई बहुमत से एडीए को जीत मिलेगी.

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

अमित शाह ने कहा कि नीतीश जी और सुशील जी दोनों प्रसिद्धि करने में थोड़े से कच्चे हैं. वो रोड पर खड़े होकर थाली नहीं बजाते हैं, वो चुपचाप सहायता के लिए काम करने वाले लोग हैं. नीतीश जी और सुशील जी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने बहुत अच्छे से ये लड़ाई लड़ी है.

उन्होंने कहा कि मैं परिवारवादी लोगों को आज कहता हूं कि अपना चेहरा आईना मैं देख लीजिए, 1990-2005 इनके शासन में बिहार की विकास दर 3.19 प्रतिशत थी, आज नीतीश जी के नेतृत्व में ये 11.3 प्रतिशत तक विकास दर पहुंचाने का काम एनडीए की सरकार ने किया है.
उन्होने कहा कि बिहार में हम लालटेन युग से LED युग तक आए हैं. लूट एंड ऑर्डर से लॉ एंड ऑर्डर तक की यात्रा हमने की है. जंगल राज से जनता राज तक हम आए हैं. बाहुबल से विकास बल तक आए हैं और चारा घोटाले से डीबीटी तक की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक तय की है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए जो 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज हमने दिया था तो उसे हमने वास्तविकता में बदलने का काम किया है.

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अभी-अभी गत कैबिनेट में निर्णय लिया की ‘एक देश-एक राशन कार्ड’. बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा के मजदूर देश के कई हिस्सों में काम करते हैं. इससे अब श्रमिक भाई-बहन अपने हिस्से का राशन, देश में कहीं पर भी हों वहां से ले सकेंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं कि देश का कोई भी हिस्सा चाहे मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु हो, जो विकसित है इसकी नींव में जाएंगे तो मेरे बिहार के प्रवासी मजदूर के पसीने की महक आती है. बिहार के व्यक्ति का पसीना इस देश के विकास की नींव में है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking