भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ और उनके दो स्टाफ मेंबर्स को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. फिल्म के निर्देशक पदम सिंह ने इस खबर की पुष्ट की है. जानकारी के मुताबिक निरहुआ और उनकी टीम बांदा के एक ग्रामीण इलाके में नियमों को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग कर रहे थे और ये शूटिंग बीते कई दिनों से चल रही थी.
निरहुआ के अलावा जो अन्य दो स्टाफ मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से एक कैमरामैन है जबकि दूसरा असिस्टेंट है. निरहुआ की जिस फिल्म की शूटिंग बांदा में चल रही थी उसका नाम है सबका बाप अंगूठा छाप. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले निरहुआ ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया था जो कि जमकर वायरल हुआ.
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के... खड्डा…