News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: मुकदमा पंजीकृत करने की मांग को लेकर थाना पहुचे ग्रामीण, बिजली पोल टूटने के हदासे की मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2020  |  9:33 AM

2,174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: मुकदमा पंजीकृत करने की मांग को लेकर थाना पहुचे ग्रामीण, बिजली पोल टूटने के हदासे की मामला!
  • मुकदमा पंजीकृत करने की मांग को लेकर थाना पहुचे ग्रामीण
  • बिजली पोल टूटने के हदासे की मामला

विश्वजीत राय/ न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग मे बीते बृहस्पतिवार शाम 4 बजे के करीब मिक्सर मशीन की ठोकर से विद्युत पोल टूटने से हुए हादसे में मृतक व घायल युवकों के परिजन स्थानीय पुलिस पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुआ सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की।

pipara bajar
खैरटिया चौराहे से उत्तर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से सौरहा के मंदिर टोला जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी बह रहा है बृहस्पतिवार को उसी पर सौरहा गांव के आधा दर्जन युवक मछली पकड़ रहे थे।इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति मिक्सर मशीन ले कर जा रहा था की मशीन अनियंत्रित हो बगल मे लगे विद्युत पोल से टकरा गई जिससे उस पर लगे तार टुट कर पानी लगे सड़क पर गिर गए और मछली पकड़ रहे युवक बिद्युत की चपेट में आ गये।जिसमे सौरहा बुजुर्ग गांव के नितेश 23 वर्ष, सूरज20 वर्ष,बलवंत 25,सत्यम 15,अखिलेश17 वर्ष,चंद्रेश 14,विकास 15 वर्ष घायल हो गये।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोटवा इलाज के लिए ले गई।वहां पर हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिलाअस्पताल पहुचने पर डाक्टर ने सूरज उम्र 20 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार दोपहर मृतक और घायल युवकों के परिजनों सहित सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना देने की कोशिश में जुट गये परन्तु पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाते हुए तहरीर मिलने के बाद कार्यवाई की बात कही जिसपर ग्रामीणों ने तहरीर सौंपा तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking