News Addaa WhatsApp Group

मुख्य राजस्व लेखाधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को जोनल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह किया गया आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2022  |  6:50 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्य राजस्व लेखाधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को जोनल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह किया गया आयोजित

कुशीनगर । उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बुलंद शहर में आयोजित 59 वें अधिवेशन दौरान कलेक्ट्रेट के मुख्य राजस्व लेखाधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को जोनल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष (गोरखपुर/बस्ती/आज़मगढ़ मण्डल का) निर्वाचित होने पर बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बधाई /शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी संगठन ये मायने रखता है कि वो अपनी लीगल बात को सक्षम अधिकारी तंक पहुंचाए , ताकि मर्यादित मांग पूरी की जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के सही ढंग से समयान्तर्गत पूर्ण कराने में सभी अपनी भूमिका का निर्वहन करें ताकि जनपद का नाम हो सके।

उन्होंने विगत कोविड महामारी , बाढ़, निर्वाचन एवं अन्य वीआईपी कार्यक्रमो में कर्मचारियों द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि की अभी हम कई योजनाओं में अन्य जनपदों से रैंकिंग में पीछे हैं, इसके लिये हमें और मेहनत/लगन से कार्य करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं/विसंगतियां होगी उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
नव निर्वाचित जोनल अध्यक्ष (उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ) बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस अवसर पर अपने अनुभव को साझा किया गया, तथा प्रदेश स्तरीय अधिवेशन दौरान समस्त कार्यवाहियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद को मिले इस सम्मान का श्रेय अपर जिलाधिकारी का है, साथ ही उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 मोहन वर्मा जी को भी दिया। उन्होंने कहा कि की सभी करचारियों के हितों का ध्यान रख कर कार्य किया जाएगा, तथा शासन की नीतियों/योजनाओं का क्रियान्वयन जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उक्त सम्मान समारोह में एओ कलेक्ट्रेट राजेश लाल श्रीवास्तव, राकेश गौतम, अतुल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, आपदा विशेषज्ञ रवि कुमार, नाजिर कलेक्ट्रेट, राजकुमार गुप्ता आदि द्वारा भी सभा को सम्बोधित करते हुए बधाई/ शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking