News Addaa WhatsApp Group

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा…भाजपाइयों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:54 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा…भाजपाइयों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गई

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर में सोमवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत नदवाबिशुनपुर पंचायत भवन परिसर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गई | कलश यात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया और हर घर से अक्षत और मिट्टी लिया गया |
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने ग्रामीणो पंच प्रण की शपथ दिलाते हुये कहा की इस अभियान का उद्देश्य देश के लिये अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है | विकसित भारत का लक्ष्य गुलामी के हर अंश से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही इसका उद्देश्य है |

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा सिंह,लदन सिंह, दिग्विजय सिंह, रामाशीष सिंह,दिनेश्वर गिरी, बबलू सिंह, संतोष सैनी, प्रदीप सिंह, ध्रुव प्रसाद, ब्रजेश सैनी, हरेराम सिंह,राजन सिंह, मनोरमा देवी,जन्नत बानो आशा विश्वकर्मा, नंदू ठाकुर,सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह,नागेंद्र सिंह, कुलदीप गुप्ता, नवनीत प्रसाद अजय कुशवाहा
आदि मौजूद रहे |

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking