यूपी के गोंडा में बीती रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट के बाद ये मकान गिरे। जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीर गंज इलाके के टीकरी गांव की है। रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। बाकियों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन बच्चों की भी जान चली गई है। मौके पर रात पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

एसपी मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया और उन्हे अस्पताल ले जाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
खड्डा , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के…