News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी : दावत में रसगुल्ला न मिलने पर घमासान,जम कर चले लाठी -डंडे , महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2021  |  9:19 AM

1,378 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी : दावत में रसगुल्ला न मिलने पर घमासान,जम कर चले लाठी -डंडे , महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल!

•दावत में रसगुल्ला न मिलने पर घमासान!

•जम कर चले लाठी -डंडे , महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल!

बागपत के रमाला थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जमकर लाठी डंडे चल गए। वजह थी कि दावत में रसगुल्ले कम पड़ गए। दावत में आए कुछ गांव के कुछ लोगों ने रसगुल्ला मांगा तो दावत के आयोजकों ने उन्हें दूसरी मिठाई खाने को कहा जिस पर वे बिफर गए और कहासुनी हो गई, जिसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं मारपीट में तीन महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के गुंगाखेड़ी गांव में सावन पुत्र महावीर की शादी थी। उसकी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर बरात जानी थी।
सावन के घर गुरुवार को दावत चल रही थी। इसी दौरान रसगुल्ले कम पड़ गए।

दावत में आए गांव के सतीश, नरेश और राजू रसगुल्ले मांगने लगे। घरवालों ने उन्हें रसगुल्ले खत्म होने की बात कहते हुए रसगुल्ले की जगह दूसरी मिठाई खाने का आग्रह किया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले।

मारपीट के दौरान प्रीतम, अमरपाल, अशोक, राजेश व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

खड्डा , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking