News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी ने दिया चीन को झटका, बिजली मीटर सहित इन चीजों पर रोक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2020  |  4:50 AM

2,150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी ने दिया चीन को झटका, बिजली मीटर सहित इन चीजों पर रोक WhatsApp

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग अब चाइनीज मीटर (Chinese Electricity Meter) का उपयोग नहीं करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार ने पावर कॉर्पोरेशन को चाइनीज मीटर हटाए जाने के आदेश दिए.

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

हरियाणा और महाराष्‍ट्र के बाद अब उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने भी चीनी उत्‍पादों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. प्रदेश के बिजली विभाग ने चीनी बिजली मीटर (Chinese Electricity Meter) और अन्‍य उपकरण के इस्‍तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है. विभाग ने चायनीज उपकरणों का इस्‍तेमाल न करने का फैसला किया है. ऐसे में बिजली विभाग के निर्देश पर अब चीनी बिजली मीटर हटाए जाएंगे. पाव कॉरपोरेशन (Power Corporation) को एफिशिएंशी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा मुहैया कराए गए मीटर को हटाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही भविष्‍य में चायनीज मीटर का उपयोग न करने को भी कहा गया है. बता दें कि सीमा पर चीन की हरकतों से पूरा देश आक्रोशित है और वहां के सामान का बहिष्‍कार करने की मांग जोरों पर है.

आपको बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में भारत के 20 सैनिकों की शहादत के बाद चीन के खिलाफ गुस्से को देखते हुए इससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकार ने चीनी कंपनियों को लेकर कड़े फैसले लिए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने अपने एक फैसले में चीन को बड़ा झटका दिया है. शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने केंद्र से बातचीत के बाद राज्य में चल रहे चीन की 3 कंपनियों के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है. इसकी लागत करीब 5000 करोड़ रुपए की है. महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद ही इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अब कोई निर्णय लिया जाएगा.

भारत-चीन सीमा विवाद को देखते हुए महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा की सरकार ने भी चीनी कंपनियों के ऊपर नकेल कसने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत मनोहरलाल खट्टर की सरकार ने हिसार और यमुनानगर में चीनी कंपनियों के टेंडर रद्द कर दिेए हैं. सरकार ने हिसार के पावर प्लांट में टेंडर हासिल करने वाली बीजिंग की कंपनी और यमुनानगर में एक प्रोजेक्ट में भागीदार शंघाई की कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया है. सरकार ने कहा है कि अब नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking