News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण अधिसूचना जारी, लागू किया गया रोटेशन सिस्टम, पढ़ें पूरी डिटेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2021  |  10:46 AM

2,001 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण अधिसूचना जारी, लागू किया गया रोटेशन सिस्टम, पढ़ें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अधिसूचना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 826 ब्लॉक, 58194 ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या का गठन हो चुका है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 2015 में जो आरक्षण की स्थिति थी, वो 2021 में नहीं होगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में रोटेशन रिजर्वेशन लागू किया जाएगा, पिछले 5 निर्वाचन में हुए आरक्षण का संज्ञान लिया जाएगा. यानी जिन पदों पर पहले कभी आरक्षण नहीं हुआ है, उन्हें वरीयता दी जाएगी.

826 ब्लॉकों में जिलेवार किस श्रेणी में आरक्षित होगा, यह राज्य स्तर पर जारी होंगी और जिला पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया भी राज्य स्तर पर जारी होगी. जिलाधिकारी ही ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर के आरक्षण प्रणाली तय करेंगे. जो पद शेड्यूल कास्ट या फिर शेड्यूल कास्ट महिला के लिए हैं वो अनारक्षित व ओबीसी हो सकते हैं. पूरे प्रदेश में 2 जिला पंचायत ऐसी थी जो आज तक शेड्यूल कास्ट के लिए नहीं आरक्षित हुई एवं 7 ऐसी जिला पंचायत की जो महिलाओं के लिए नहीं हुई.

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. जिसे भी आपत्ति करनी है, लिखित आपत्ति दर्ज करानी पड़ेगी. पुरानी व्यवस्था के तहत चुनावों में शिक्षा आड़े नहीं आएगी.

कुल पद

जिला पंचायत अध्यक्ष-75

  1. अनुसूचित जाति-16 (6 महिलाओं के लिए आरक्षित)
  2. पिछड़ी जाति- 20 (7 महिलाओं के लिए आरक्षित)
  3. महिला- 25 पद आरक्षित

ब्लॉक प्रमुख-826

  1. अनुसूचित जन जाति-5
  2. अनुसूचित जाति-171
  3. पिछड़ी जाति-223

ग्राम प्रधान-58194

  1. अनुसूचित जन जाति-330
  2. अनुसूचित जाति- 12045
  3. पिछड़ी जाति-15712
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking