News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी:- प्रयागराज IFFCO प्लांट में गैस रिसाव से 2 अफसरों की मौत के साथ 15 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2020  |  9:11 AM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी:- प्रयागराज IFFCO प्लांट में गैस रिसाव से 2 अफसरों की मौत के साथ 15 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी

प्रयागराज के फूलपुर इफको प्लांट में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है. अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों वीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई. गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 कर्मचारियों की तबीयत खराब है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के कारण गैस रिसाव की आशंका है.

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ. वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए. इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे, जो भी झुलस गए. इन दोनों अफसरों को मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकाला.

हालांकि, इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव पूरी यूनिट में हो चुका था और वहां मौजूद 15 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके थे, जिसमें से कुछ लोग बेहोश हो गए. मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया. बताया जा रहा है कि अमोनिया की चपेट में आने से बीमार हुए धर्मवीर सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश कुमार, शिव, काशी, बलवान, अजय यादव, सीएस यादव, आरआर विश्कर्मा, राकेश समेत कई कर्मचारियों को इफको में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं इफको के अधिकारी बीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ रामसागर, एसडीएम युवराज सिंह और इफको के यूनिट हेड मोहम्मद मसूद समेत कई अफसर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking