News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कोरोना से पीड़ित सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2021  |  7:41 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कोरोना से पीड़ित सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत WhatsApp
Responsive image

रामबिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | पन्द्रह वर्ष पूर्व रामकोला स्वास्थ्य केन्द्र से सेवानिवृत्त हुए कोरोना से पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी।मंगलवार को गोरखपुर में ही राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।छोटे बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

रामकोला नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी छबिलाल शर्मा उम्र लगभग 76 वर्ष कुछ महीनों पूर्व अहमदाबाद में कार्यरत अपने छोटे बेटे जितेन्द्र शर्मा के पास रह रहे थे।बेटे और बहू के साथ होली पर्व पर घर आये थे।रामकोला सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाये उसके बाद उनको बुखार हुआ और कमजोरी महसूस होने लगी।अचानक एक दिन चक्कर आया तथा तबीयत और बिगड़ गयी।उसी रोज रात में मेडिकल कालेज ले जाया गया ,जहां दिखलाने के बाद कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया।जानकारी के अनुसार रविवार को उनका जाँच रिपोर्ट निगेटिव आ गया था।फिर दूसरे दिन सोमवार को उनकी मौत हो गयी।कोरोना पीड़ित बड़े बेटे के मेडिकल कालेज में भर्ती होने के कारण छोटे बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।एक सप्ताह पूर्व वह मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking