News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: कोविड गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां, व्यवस्था रही चौपट 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 2, 2021  |  6:29 PM

1,323 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कोविड गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां, व्यवस्था रही चौपट  WhatsApp
Responsive image
  • रामकोला में मतगणना स्थल पर डराने वाली तस्वीरें
  • सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां 

राम बिहारी राव/ न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में डराने वाली तस्वीरें देखने को मिली। जहां ना तो कोविड गाइडलाइन का पालन होते दिख रहा है ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का, यहां हजार की संख्या में लोग मतगणना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। मतगणना स्थल बने जनता इंटर कालेज के बाहर और अंदर लोगों की भीड़ देखकर यह लगता है कि इन लोगों में कोरोना का कोई डर नहीं है, ना ही प्रशासन को इसकी कोई चिंता है।चुनाव आयोग के लाख दावों के बावजूद रामकोला में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते दिखाई नहीं दे रहा है।यहां मतगणना स्थल पर बेपरवाह भीड़ नजर आयी,कोविड के दौर में ये बेहद भयावह है। यही हालात रहे तो कोरोना न जाने कितने लोगों को निगल जायेगा,वैसे भी आजकल इस क्षेत्र में कोरोना की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके है।इस भीड़ को देखकर अब और भी ज्यादा खतरा बढ़ जायेगा और हर गाँव ,कस्बे ,मजरे, ब्लाक में कोरोना अपना कहर बरपायेगा।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

रामकोला में निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलम्ब से नौ न्याय पंचायत की एक साथ 14 टेबल पर मतगणना प्रारंभ हुआ।टेबल संख्या 1 व 2 पर खोटही ,3 व 4 पर सिधावे ,5 पर अमवा बाजार ,6 व 7 पर लालाछपरा,8व 9 पर कुसम्हा ,10 पर परसौनी ,11 व 12 पर धुआँटीकर ,टेबल संख्या 13 पर उर्दहा तथा 14 पर पकड़ीबांगर न्याय पंचायत की मतगणना शुरू हुई।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद मतगणना स्थल पहुंच जायजा लिये ।पूरा परिसर प्रत्याशियों और जमाकर्ताओं से खचाखच भरा रहा ।मतगणना हेतु कोविड-19 के दिशा निर्देशों की खूब धज्जियां उड़ाई गई।भीड़ के संबंध में मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड -19 के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन होगा जो भी इसका उल्लंघन करते नजर आयेगा वह दंडित किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking