राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी मे पुरैनी के समीप जगरनाथ पुर पिपरहिया के पास नदी मे एक लावारिश शव मिलने की सूचना प्रकाश में आई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी के करीब जगरनाथपुर पिपरहिया के पास छोटी गंडक नदी में एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है जिससे लोगों मे सनसनी फैल गयी है। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नही हो पायी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकोला करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि संज्ञान में है शव पीएम के लिए भेज दिया गया है पुलिश आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…