News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला चीनी मिल पेराई का शुभारंभ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2020  |  8:46 PM

1,728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला चीनी मिल पेराई का शुभारंभ!

सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा

कप्तानगंज/कुशीनगर | रामकोला त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। सांसद और एसडीएम ने चीनी मिल में पूजा के बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर इस पेराई सत्र की शुरुआत की। इसी के साथ रामकोला चीनी मिल ने जनपद की पांच चीनी मिलों में सबसे पहले पेराई सत्र की शुरुआत कर दी।
सांसद विजय कुमार दूबे और एसडीएम कप्तानगंज देशदीपक सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चीनी मिल में पूजा की। उसके बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत कराई। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इस चीनी मिल ने सबसे पहले पेराई सत्र की शुरुआत की है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिल किसानों के गन्ना का उचित मूल्य और भुगतान समय पर देगी।
एसडीएम ने कहा कि किसानों को तौल पर्ची समय से उपलब्ध कराई जाएगी। कोई दिक्कत हो तो किसान जिला गन्ना अधिकारी और अपने क्षेत्र के केनयूनियन के सचिव को तत्काल अवगत कराएं। किसानों के समक्ष किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि चीनी मिल किसानों की है। किसानों के सुख-दु:ख में साथ दे रही है। इस सत्र में भी किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
इस दौरान मानवेन्द्र राय प्रबंधक, विधायक रामानंद बौद्ध, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ,समाजसेवी बी एन सिंह, घनश्याम यादव, फुलबदन कुशवाहा,आदि अन्य मौजूद थे।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking