News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नगर के प्रकाश ब्यवस्था पर पूर्व सभासद ने उठाये सवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2020  |  9:20 AM

1,022 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नगर के प्रकाश ब्यवस्था पर पूर्व सभासद ने उठाये सवाल WhatsApp
Responsive image
  • नगर के प्रकाश ब्यवस्था पर पूर्व सभासद ने उठाये सवाल
  • रामकोला नगर में बदहाल है रोशनी ब्यवस्था
  • नगर में नगरिक प्रसाधन नही के बराबर, जरूरत पर लोग जाते है नगर से बाहर।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

रामकोला/ कुशीनगर | नगर पंचायत रामकोला के पूर्व सभासद राजू खरवार ने रोशनी के बदहाल ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नगर में स्ट्रीट लाइटो की ब्यवस्था बड़ा ही दयनीय है जिससे नगरवासियों एवं नगर में आने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नगर पंचायत रामकोला की ब्यवस्था प्रत्येक क्षेत्र में फेल हो गई है। नगर पंचायत की जनता पिछले बोर्ड से तुलना करना शुरु कर दिया है।पूर्व सभासद राजू खरवार ने नगर के ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से नगर में सफाई के साथ ही साथ पथ प्रकाश का हाल बहुत ही खराब है,नगर में नागरिक प्रसाधन का हाल तो इतना खराब है कि नगर नगर वासियों सहीत बाहर से आने वाले लोगो के दर्द के लिए शब्द नही है लोगो को अपनी जरूरत के लिए नगर के बाहर जाना पड़ता है।पूर्व सभासद ने नगर के पथ प्रकाश पर बताया कि रामकोला नगर से प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा तक तो स्थिति और भी दयनीय है शाम होते ही नगर का यह भाग अंधेरो में डूब जा रहा है, अंधेरा होने के कारण लोगो मे भय ब्याप्त है कि कही कोई अप्रिय घटना न घट जाय।नगर के समस्याओ को बार- बार नगर पंचायत कार्यालय पर अवगत कराने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन के कानों पर ज़ू तक नही रेंग रहा है।इस संबंध ई ओ अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया कि हम प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए दशहरा तक प्रकाश ब्यवस्था ठीक कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking