News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने मनाया 127 वा स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2021  |  5:15 PM

1,028 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने मनाया 127 वा स्थापना दिवस

रामबिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने 127 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बैंक शाखा में नगर के बेनी माधव तुलस्यान व श्यामलाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से केक काटा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुभाष यादव ने केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।बैंक के अंदर सजावट भी की गई थी और बैंक में आने वाले ग्राहकों का मुंह मीठा भी कराया गया।स्थापना दिवस मनाते हुए शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक श्री यादव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद ऊंचाई की तरफ अग्रसर है। पीएनबी में ग्राहकों को प्राथमिकता के साथ बैंक उन्हें बेहतर सेवा देने का सदैव प्रयासरत रहती है। जिसकी वजह से बैंक ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि बैंक अपने 127 वां स्थापना वर्ष की यात्रा को तमाम उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए आज यहां तक पहुँची है।कोरोना काल की वजह से वर्ष 2020 काफी झंझावत भरा रहा।वर्तमान समय में कोरोना से वचाव के लिए आपकी जागरूकता बेहद जरूरी है।आशावंतित हूँ कि बैंक की मजबूती के लिए आप सभी ग्राहकों का सहयोग सदैव बैंक को मिलता रहेगा।इस मौके पर कुछ बैंक ग्राहकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान नगर के किशन लाल अग्रवाल,दीपक तुलस्यान,राजू तथा बैंक अधिकारी अनूप चन्द,अभिषेक कुमार,विमलेश कुमार,कृष्णकांत दूबे,अंकित चन्द्रम, श्यामानंद भारती,अनिल तिवारी,मनोहर लाल,योगेन्द्र राव,उदई बाबू सहित आदि कर्मचारी एवं बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking