रामकोला/कुशीनगर । दीपावली की पूर्व संध्या पर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय थाना क्षेत्र के कुसम्हां गाव के मूसहर बस्ती में पहुंचे और प्रकाश पर्व दिवाली की खुशियों को गरीब बच्चों के बीच उपहार वितरित कर साझा किये। खाकी के इस रूप को अपने बीच पाकर दलित बस्ती के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
छोटी दिवाली को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा के मूसहर टोली के झोपड़ बस्ती में रहने वाले लोगों के बच्चों के बीच पहुंचे और दिवाली की शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां ,पटाखे, मोमबत्ती व कलम- कापी वितरण किये। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर बस्तीवासी काफी उत्साहित दिखे।इंसानियत से सराबोर प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की सहायता के लिए पुलिस हमेशा सजग प्रहरी बनी रहती है। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उनको देश का भविष्य बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ एस.आइ.आलोक यादव, हेड का0 राजनाथ सिंह,हे0 का0 प्रदीप सिंह , का0 छोटेलाल यादव ,श्यामसुन्दर यादव,का0 शुभेन्दु उपाध्याय, विन्ध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…