News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्रशासन का चला बुल्डोजर,अतिक्रमण हटा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2020  |  3:04 PM

1,738 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्रशासन का चला बुल्डोजर,अतिक्रमण हटा! WhatsApp
Responsive image

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला,कुशीनगर | रामकोला नगर पंचायत में सड़क निर्माण के लिएअतिक्रमण हुए भूमि को खाली कराने के लिए शुक्रवार को प्रसाशन ने भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने वर्षो पुरानी विवादित दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर मलबे को गाड़ियों से हटवा दिया।
एनएच 730 सड़क के किनारे नाली का निर्माण रामकोला नगर में कांशीराम शहरी आवास से थाने के करीब तक 14 मीटर के करीब चौड़ी सड़क है। अतिक्रमित भूमि पर आराजी संख्या 284 रकबा 65 एयर रास्ते खाते की जमीन है। इस जमीन में कुल 8 लोगों की मकान व दुकान वर्षों पुरानी निर्मित है। इसी आराजी की जमीन में बनी सभी 8 मकानों को तोड़ने का फैसला पूर्व मे एसडीएम कप्तानगंज रहे अरविंद कुमार ने न्यायालय में सुनवाई के बाद 27 जुलाई को सुनाया था। तभी से इस बात को लेकर नगर में मकानों के तोड़ने की बात चर्चा में आई थी कि क्या सभी मकान गिरा दिये जायेंगे या केवल एनएचआई के जरूरत भर की जमीन खाली करायी जाएगी। शुक्रवार को सुबह नगर में पीएसी व फोर्स का देखकर लोग रामकोला विधायक को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे विधायक रामानंद बौद्ध ने तहसीलदार कप्तानगंज अहमद फरीद खान, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, सीओ शिव स्वरूप व एसओ करुणेश प्रताप सिंह के साथ स्थल पर पहुंचकर एनएचआई के सहायक अभियंता संदीप वर्मा व आरके सिंह से कहा कि आप अपनी जरूरत की जमीन का चिन्हांकन कर दें। इसपर एनएचआई के लोग बगलें झांकने लगे। विधायक ने कहा कि यदि 284 आराजी को खाली करवाना है तो सम्पूर्ण 65 एयर को खाली करवाये या नाली निर्माण के लिए वांछित जमीन का चिन्हांकन करा दे। मौके पर पहुचे एसडीएम देश दीपक सिंह आ गए विधायक ने उनसे भी यही बात कही। चूंकि उन्हें किसी कार्यक्रम में जाना था वह चले गए। उनके जाते ही एसडीएम ने थाने में एक बैठक की और उसके बाद बुलडोजर मंगवाकर बिना चिन्हांकन के सड़क के किनारे की संदीप, जयप्रकाश व मथुरा की मकानों को ध्वस्त करवा दिया। उसके ईंट व मलवे को उठवाकर वीसीआईपीएल के कम्पनी की वाहन से भेज दिया गया। राजकुमार की तीन मंजिला और रामानंद की दो मंजिला भवन था इसलिए एसडीएम ने इन्हें स्वतः तोड़कर हटाने का निर्देश दिया। यह दोनो लोग अपनी मकान तोड़वाने में जुटे हैं। इस मौके पर एस ओ कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र,एस0ओ0हनुमानगंज विभा पांडेय ,एस आई आलोक यादव का 0 शोएब अख़्तर नेबुआ नौरंगिया , चार थानों की फोर्स व एक प्लाटून पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking