-जलनिकासी के अभाव में लोगो के घरों में घुसा पानी,आक्रोश
राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | बरसात ने नगर पंचायत के जल निकासी की ब्यवस्था की पोल खोल दी है,बरसात के पानी की निकासी की समुचित ब्यवस्था न होने के कारण पानी लोगो के दुकानों और घरों में घुस कर जीना दुष्वार कर दिया है। नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नम्बर 12 मीना बाजार , लागातार हो रहे वारिश से तालाब बन गया है और लोगो के दुकानों व घरो मे पानी घूस गया है जिससे काफी छति हुई है।जल निकासी की जर्जर ब्यवस्थासे लोगो मे भारी आक्रोश है।
नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नम्बर 12मीना बाजार में करीब तीन दर्जन परिवार रहते हैं। इस मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। इधर बारिश होने के कारण मोहल्ले में पानी भर गया है। बृहस्पतिवार की पूरी रात जलभराव से लोगों का रहना व चलना दुष्वार हो गया है । मीना बाजार निवासी आकाश अग्रवाल ने बताया कि मीना बाजार मे हर साल बरसात में हम सभी लोग के घर मे पानी घुस आता है ,नगर पंचायत के अधिसाशी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से कई बार इसकी शिकायत किया गया है फिर भी कोई ध्यान नही देता है जिससे हम लोगो को मुसीबत की मार झेलनी पडती है।वार्ड नम्बर बारह के सभासद हर्ष कुमार सूरी ने बताया कि मीनाबाजार का मामला न्यायालय में विचाराधीन है इस लिए नगर पंचायत के तरफ से कोई निर्माण कार्य नही हो पाता,यथा सम्भव अपने प्रयास से बरसात के पानी का समुचित ब्यवस्था करवाकर जल निकासी की ब्यवस्था करवाता हूँ।अधिशाषी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया की जमीन विवादित होने के कारण जल निकासी की समुचित ब्यवस्था नही हो पाती है।
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…
हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…