राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा के टोला साहब गंज में करेंट की चपेट में आने से तेरह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा के टोला साहब गंज में रात्रि में आईना पुत्री रूदल उम्र 13 वर्ष की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी । गांव में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है कृष्ण मूर्तिपूजा का कार्यक्रम भी चल रहा था जिसे देखकर वह अपने घर लौट रही थी घर आते समय वह करेंट की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी। जिससे घर मे मातम पसरा हुआ है एव परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पूर्व ग्रामप्रधान विजय यादव ने परिजनों को ढाढ़स बधाया एवं विजली विभाग को पत्र लिख मुबावजा दिलवाने की बात कही।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…