रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहुली निस्फी गांव के सरेह में सोमवार को एक सारस पक्षी मृत पाया गया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और सारस पक्षी का पीएम कराने के बाद दफना दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को बिहुली निस्फी गांव के सरेह में गये गांव के लोगों ने पूर्व प्रधान साहेब अली के खेत में एक सारस पक्षी को मृत पड़ा देखा।इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सारस पक्षी को पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दी।वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड विवेक कुमार ने जानकारी दी कि सारस पक्षी सामान्य मौत मरा है।उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट का कोई निशान नही था। इस दौरान रामकोला पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0 के0 सिंह, रेंजर अखिलेश कुमार दूबे, वाचर रामभरोसा आदि मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…