News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: साइकिल चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2020  |  1:52 PM

1,378 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: साइकिल चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा WhatsApp
Responsive image

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग में रविवार को ग्रामीणों ने साइकिल चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ करने परआरोपी एक और व्यक्ति के शामिल होना बताया जिस पर पुलिस उसको भी कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रामबर बुजुर्ग निवासी प्रहलाद यादव की साइकिल एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई थी कि अचानक अपनी साइकिल देखे तो उक्त सायकिल चालक को दौड़ाकर पकड़ लिए पूछताछ करने पर व्यक्ति अपना नाम रामअधार प्रसाद ग्राम- धनौजी ,थाना -रामकोला जिला -कुशीनगर बताया। उसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।मौके पर जूट ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया । महीनों से गायब हुई दर्जन भर साइकिलों पर रामकोला पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने पर नाराजगी जाहिर की। रामकोला पुलिस द्वाराकार्यवाही के आश्वासन पर सायकिल चोर को पुलिस के हवाले किया। मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस ने ग्रामीणों के समक्ष पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने अपने गांव के ही विनोद पुत्र फेकू को शामिल बताया।स्थानीय पुलिस ने तत्काल दबिस देकर दूसरे आरोपी विनोद को भी पूछ-ताछ के लिए साथ ले गयी। पुलिस चोरी की साइकिल बरामद कर मिले तहरीर के अनुसार कार्यवाही में जुटी हुई है।
इस संबंध में एसओ रामकोला करुणेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नही है। वीआईपी ड्यूटी में हूँ।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking