News Addaa WhatsApp Group Join करें

राम मंदिर शिलान्यास के लिए PMO भेजी गई 3 और 5 अगस्त की तारीख, बदलेगा राम मंदिर का नक्शा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2020  |  3:00 AM

1,362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राम मंदिर शिलान्यास के लिए PMO भेजी गई 3 और 5 अगस्त की तारीख, बदलेगा राम मंदिर का नक्शा WhatsApp

प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्र्स्ट की तरफ से 3 अगस्त और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई है. शिलान्यास की तारीख पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा.

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

  • अयोध्या में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
  • मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा मौजूद

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई. बैठक में शिलान्यास की तारीख पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को ट्र्स्ट की तरफ से 3 अगस्त और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई है. शिलान्यास की तारीख पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा.

इसके अलावा बैठक में मंदिर की ऊंचाई और निर्माण की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई. ये बैठक अयोध्या सर्किट हाउस में दोपहर तीन बजे शुरू हुई. करीब ढाई घंटे तक ट्रस्ट की बैठक चली.

बदलेगा मंदिर का नक्शा

बैठक में मंदिर का नक्शा बदलने पर भी फैसला हुआ. अब मंदिर में 3 की जगह 5 गुम्बद होंगे. मंदिर की ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज्यादा होगी.

बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि स्थिति सामान्य हो जाने के बाद फंड एकत्र किया जाएगा. हमें लगता है कि 3-3.5 वर्षों के अंदर मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा.

बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल रहे. दरअसल, नृपेंद्र मिश्रा के साथ बड़े इंजीनियरों का एक दल अयोध्या में है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों को देखेगा. राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या में हैं.

पीएम मोदी से आग्रह

अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर पीएम के अयोध्या कार्यक्रम को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है. जबकि ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या के संत लगातार पीएम मोदी से अयोध्या आने को लेकर आग्रह कर रहे हैं.

सीएम योगी ने लिया जायजा

एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम के विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि अयोध्या नगरी ने आने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी काम योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से किए जाएं. यातायात की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking