News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रोटरी इंटरनेशल का 116वां स्थापना दिवस केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 24, 2021  |  9:30 PM

1,067 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रोटरी इंटरनेशल का 116वां स्थापना दिवस केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया।

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा रोटरी इंटरनेशल का 116वां स्थापना दिवस केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

इस अवसर पर संबोधित करते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा कि रोटरी क्लब संस्था के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए मानवसेवा के प्रकल्पों को संचालित कर रहा है। सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब निरंतर 116 वर्षों से पूरे विश्व में सेवा कार्यों को संपादित कर रहा है, इसी संकल्प को आत्मसात कर रोटरी क्लब कुशीनगर ने इस वर्ष कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों, प्रवासी मजदूरों, यात्रियों को भोजन वितरण, कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता स्टीकर, मास्क-गमछा वितरण, मलिन बस्ती में रोटरी राशन किट वितरण, 150 पी पी ई किट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा, स्थानीय विद्यालय में लाइट बोर्ड भेंट किया, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मलिन बस्ती में ठंड का सामान बच्चों को कॉपी पेंसिल चॉकलेट चिप्स इत्यादि का वितरण, ठंड में कम्बल का वितरण एवं पुराने कपड़े दान लेने एवं इन कपड़ों को जरूरतमंदों मैं वितरण करने 2 स्टाल लगवाए , सैनिकों के सम्मान में चार दिवसीय चार जनपदों के लिए साइकिल यात्रा का आरंभ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करने के साथ विशिष्ट अवसरों पर क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उनके उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया । कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, उपाध्यक्ष डॉ एम एच खान ने बताया कि पल्स पोलियो जैसी घातक बीमारी को भी विश्व से साफ करने में रोटरी क्लब का अहम योगदान है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सभी सदस्यों ने समाज और राष्ट्र की सेवा और विश्व बंधुत्व का संकल्प लेते हुए अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक इम्तियाज आलम, विजय कृष्ण द्विवेदी, अरुण वर्मा, ग्यासुद्दीन अली, भगवंत सिंह, दिनेश तिवारी और दुर्गेश यादव के अतिरिक्त अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking