News Addaa WhatsApp Group

लखनऊ में सुबह-सुबह हुआ कानपुर के विकास दुबे जैसा इनकाउंटर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2021  |  2:09 PM

1,160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखनऊ में सुबह-सुबह हुआ कानपुर के विकास दुबे जैसा इनकाउंटर
  • अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर एक लाख का इनामी गिरधारी उर्फ डाक्टर पुलिस की गोली से ढेर
  • दो पुलिसकर्मी घायल: रिमांड के आखिरी दिन पुलिस असलहे की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी
  • मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी गिरधारी उर्फ डाक्टर
  • दरोगा को घायल कर रिवाल्वर छीनकर भाग रहा था
  • हमले में घायल दरोगा अख्तर सईद उस्मानी

लखनऊ। पूर्व सांसद का शूटर एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश गिरधारी उर्फ डाक्टर आज तड़के लखनऊ पुलिस के हाथों इनकाउंटर में कानपुर बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के इनकाउंटर जैसी स्टाइल में पुलिस रिमांड से दरोगा की रिवाल्वर छीनकर भागने के दौरान पुलिस की गोली से मारा गया। गिरधारी के हमले एवं इनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुए गैंगवार में मारे गए मऊ के हिस्ट्रीशीटर/पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह कांड के मुख्य शूटर एक लाख के इनामी गिरधारी उर्फ डाक्टर को आज तड़के पुलिस सहारा हाॅस्पिटल के पीछे खरगापुर रेलवे क्रासिंग के पास असलहा की बरामदगी के लिए लेकर गई थी।
दिल्ली पुलिस द्वारा 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया गिरधारी लखनऊ पुलिस की तीन दिन की रिमांड पर था।पुलिस के अनुसार गिरधारी ने सहारा हाॅस्पिटल के पीछे खरगापुर रेलवे क्रासिंग पर दरोगा अख्तर सईद उस्मानी के चेहरे पर टक्कर मारकर उनकी रिवाल्वर छीन ली और फायरिंग करते हुए भागकर झाड़ियों में जा छिपा। गिरधारी द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली एसआई अनिल सिंह के दाहिने बाजू पर लगते हुए निकल गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें गोली लगने से गिरधारी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डाक्टर ने अपनी रिमांड के दूसरे दिन कल पूछताछ में कई अहम राज खोले थे तथा उसने वारदात वाले दिन प्रयुक्त मोबाइल अलकनंदा अपार्टमेंट से अंकुर के किराए के फ्लैट से बरामद कराया था। वाराणसी पुलिस ने भी कल लखनऊ पहुंचकर नितेश हत्याकांड के संबंध में गिरधारी से पूछताछ की थी। गिरधारी की पुलिस रिमांड का आज तीसरा व आखिरी दिन था।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking