News Addaa WhatsApp Group

सामाजिक कुंभ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2023  |  11:18 AM

374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामाजिक कुंभ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • सामाजिक कुंभ 2023
  • जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने से कुंभ होगा दिव्य व भव्य-मनोज पाण्डेय

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति की बैठक शनिवार को कुंभ स्थल पर डा. सत्येंद्र नाथ गिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करने पर व्यापक विचार- विमर्श हुआ।

आज की हॉट खबर- नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला,...

बैठक को संबोधित करते हुए महंत डा. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि जनवरी माह में मौनी अमावस्या के महत्व को देखते हुए सामाजिक कुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं की सेवा करना आयोजन समिति का परम कर्तव्य है। कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हम सब अपने जिम्मेदारियों को लगन व मेहनत से पूरी करें जिससे इस कुम्भ को दिव्य व भब्य स्वरूप दिया जा सके।

बैठक में रोशनलाल भारती, रामदेव कुशवाहा, शशिकांत मिश्र, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, अर्जुन साहनी, अशोक निषाद, सुनिल यादव, नरेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र साहनी, आनंद मिश्रा, शेषमणि त्रिपाठी, अरमान, राकेश साहनी, विवेक तिवारी, करन यादव, अजय तिवारी, अंकित मिश्रा, आयुष शुक्ला, मनीष चौहान आदि आयोजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking