News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: कांग्रेसियों ने सङ्गठन सृजन अभियान के बावत बैठक की

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 9, 2021  |  5:38 PM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: कांग्रेसियों ने सङ्गठन सृजन अभियान के बावत बैठक की WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर | विकास खण्ड सुकरौली अंतर्गत संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत बढ़या बुजुर्ग में कांग्रेसियों ने बैठक की इसकी अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने किया इस कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के संदर्भ में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमरेन्दर प्रताप मल्ल जी ने अपने विचार रखे, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हिमांशु मिश्रा जी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात रखी,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह किसान ने कहा कि जिस दिन बूथ पर हमारे कार्यकर्ता मुस्तैदी से तैयार हो जाएंगे उस दिन कोई भी विधानसभा जीतना मुश्किल नहीं होगा।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

जिला सचिव संतोष कुमार कनौजिया ने कहा कि एक न्याय पंचायत में अगर सभी फ्रंटल और मेन बॉडी संगठन के पदाधिकारी और बूथ तैयार हो जाए तो एक न्याय पंचायत में हमारी संख्या 400 से ऊपर हो जाएगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामगती पटेल जी ने कहा कि कहीं भी अगर हमारे कार्यकर्ता का मनोबल टूटे या उसका शोषण हो तो हमें मिलकर लड़ना होगा, इस कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा जिला प्रवक्ता रमन श्रीवास्तव, ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सुकरौली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव अर्जुन पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश पटेल सहित बनारसी चौधरी ब्लॉक सचिव नंदलाल साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking