News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: किसान कल्याण मिशन मेला का हुआ आयोजन, जानकारी के अभाव में नही पहुंचे किसान

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 6, 2021  |  5:25 PM

978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: किसान कल्याण मिशन मेला का हुआ आयोजन, जानकारी के अभाव में नही पहुंचे किसान

सुकरौली बाजार/कुशीनगर | विकास खण्ड सुकरौली के परिसर में बुधवार को शासन के निर्देश पर किसान कल्याण मिशन,मेले व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी नही होने पर क्षेत्र के इक्का दुक्का ही किसान कार्यक्रम में शामिल हो सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटा विधायक पवन केडिया रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषि कार्यक्रमों व सुधारों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी माहिलाओं व मनरेगा के तहत जुड़े पशु पालकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

जानकारी के अभाव में किसान मेले में इक्का दुक्का किसान ही मौजूद रहे। किसान मेले में लगी दर्जनों कुर्सियां खाली पड़ी रही। मेले में राष्ट्रीय आजिविका मिशन, बाल विकास, एनएडीसीपी, बैंकिंग विभाग, पीसीएफ, नलकूप, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, बालश्रम व पंचायतीराज विभाग द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को लाभपरक योजनाओं के बारे में जानकारी देनी थी। मगर कार्यक्रम में किसानों के न पहुंचने से कार्यक्रम महज कोरम पूर्ति बन कर रह गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने भी संबोधित किया। खण्ड विकास अधिकारी सुश्री सुप्रिया , एडीओ पंचायत रामशीष गौतम, मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह, मनीष शाही, सुभाष पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking