सुकरौली/कुशीनगर।सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग के अंतर्गत आने वाले बरवां गांव में आग लगने से बीघा भर गन्ने की फसल जल गई। दोपहर लगभग दो बजे के आसपास लोगो द्वारा देखा गया कि दिनेश पुत्र छांगुर के गन्ने के खेत में आग की लपटें उठ रही हैं।धीरे धीरे आग की लपटें पूरेखेत में फैल गई।शोर मचाने पर आसपास के गांव वाले इकठ्ठा हो गए।ग्रामीणों की मदद से जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक एक बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।मौके पर प्रशासन के लोग पहुँच कर जांच पड़ताल में लगे थे।समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

सलेमगढ़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकाश खण्ड के ग्राम पंचायत बहादुरपुर (पूरब टोला) स्थित…
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…