News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: पीआरडी जवानों ने किया परेड, शासकीय योजनाओं को!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 10, 2021  |  2:54 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: पीआरडी जवानों ने किया परेड, शासकीय योजनाओं को!
  • अब युवक मंगल दल के साथ गांवो में उतरेंगे जवान।
  • धरातल पर लाने में पीआरडी की होगी अहम भूमिका–सत्यम

सुकरौली/कुशीनगर। ब्लाक परिसर में पीआरडी जवानों ने परेड किया।इस दौरान मंगल दल के साथ ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने और खासकर युवाओं के साथ मिलकर लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने की जानकारी दी गई।युवक मंगल दल का गठन कर शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए पीआरडी जवानों की अहम भूमिका होगी।
सुकरौली ब्लाक के परिसर में पीआरडी विभाग के बीओ सत्यम की मौजूदगी में पीआरडी जवानों ने परेड किया।इस दौरान बीओ सत्यम ने कहा कि इससे काफी हद तक विभाग के साथ साथ पीआरडी जवान भी उत्साहित हैं। कुछ सीखने को मिलेगा। वर्दी का महत्व भी जानेंगे और शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुल 18 सक्रिय पीआरडी जवान हैं।परेड के लिए सभी को बुलाया जाएगा। अभी परेड मासिक शुरू की जा रही है। उसके बाद सप्ताहिक भी होगी। निदेशालय के निर्देश पर इन्हे भी फिट करके आधुनिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही विभागीय निर्देश पर एक प्रशिक्षण भी होगा।इसमें सभी जवानों को नियमों और विभागीय निर्देशों के प्रति सजग और सुदृढ़ बनाई जाएगी। पीआरडी विभाग के साथ जवानों की मौजूदगी में गांवों में युवक मंगल दल का गठन कर विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना है।स्वास्थ्य ,शिक्षा ,खेलकूद , रक्तदान,श्रमदान,आपदा प्रबंधन,पर्यावरण संरक्षण के साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में पीआरडी जवानों की अहम भूमिका होगी।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking