News Addaa WhatsApp Group Join करें

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 12, 2026  |  5:27 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा WhatsApp
  • योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं”

हाटा, कुशीनगर । राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ग्रामसभा रामपुर सोहरौना निवासी शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और विधायक मोहन वर्मा ने शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका मल्ल, माता श्रीमती गीता सिंह एवं पिता प्रेम सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की ओर से 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह धनराशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि शहीद परिवार के प्रति सरकार और समाज की कृतज्ञता, सम्मान एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के परिवारों को यह संदेश दिया जाना जरूरी है कि सरकार उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है।

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने हमेशा वीर शहीदों और उनके आश्रितों के सम्मान व कल्याण को प्राथमिकता दी है। सरकार का यह संवेदनशील दृष्टिकोण इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking