News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2020  |  11:14 AM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया!

वेदप्रकाश मिश्रा/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर |
उपनगर के बाघनाथ में स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस सादगी पूर्वक मनाया।
रविवार को हाटा नगर के बाघनाथ स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत महामंत्री चन्द्रेश्वर व राष्ट्रीय बजरंग दल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धनंजय सिंह के द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण करके किया गया। श्री चन्द्रेश्वर ने हिदू जागरण व अखण्ड भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया। धनंजय सिंह ने बताया कि किस प्रकार भारत को षडयंत्र के तहत समय-समय पर अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया था। भारत को अखंड रखने के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल बर्नवाल ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग से समाजसेवा व हिदू जागरण का कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संकल्प दिवस पर हाटा के तीन कारसेवकों स्वर्गीय अछैबर बर्नवाल, महादेव गिरि, राकेश रमण मिश्र को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किए गए कार्य पर हिन्दू नेता डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जयप्रकाश बर्नवाल,अमन सिंह, जनार्दन, संदीप मणि, सिद्ध बर्नवाल, परमात्मा सहित आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking