News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कार्यकर्ता की मजबूती ही पार्टी की मजबूती है:धर्मेन्द्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2021  |  4:59 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कार्यकर्ता की मजबूती ही पार्टी की मजबूती है:धर्मेन्द्र WhatsApp
Responsive image

ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा नगर/कुशीनगर । पंचायत चुनाव को लेकर हाटा विधान सभा क्षेत्र के मंडल स्तर की इकाई सुकरौली, मोतीचक व अहिरौली में बैठक सम्पन्न हुई। इन तीनों बैठकों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। बाकी दल किसी व्यक्ति या किसी परिवार के हैं। भाजपा राष्ट्रीय विचार को लेकर चलती है। यह विचारधारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग और तपस्या का प्रतिफल है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है। यही एक ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जमीन पर दिख रहा है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, हर घर में शौचालय, बिजली का कनेक्शन, गैस का कनेक्शन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सत्ता में है। यह सत्ता आगे भी रहे इसके लिए संगठन की ताकत को बढ़ाना होगा। जब हमारा कार्यकर्ता दम दार होगा, तो भाजपा में भी दम दिखेगा। कहा कि संगठन की मंशा है कि हमारा हर कार्यकर्ता नेता के रूप में जनता के बीच दिखे। इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता ही जिला पंचायत का चुनाव लडे और जीतकर क्षेत्र का नेतृत्व करे। संबोधन के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजक और प्रभारी से पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी सुझाव दिए। इन तीनों बैठकों को जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्र, गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, विधायक पवन केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधे श्याम पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष दत्त राय,पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया, जिला उपाध्यक्ष राणा प्रताप राव और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking