News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: किसानों के नाम पर कुछ की चटकी नेतागिरी- बच्चा पांडेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2021  |  6:56 PM

812 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: किसानों के नाम पर कुछ की चटकी नेतागिरी- बच्चा पांडेय

ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

हाटा/कुशीनगर | रविवार को भाजपा के हाटा देहात मंडल की बैठक सेमरी परसौनी में सम्पन्न हुई। यहां पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी से जिताऊ प्रत्याशी उतरने के मुद्दे पर सुझाव लिया गया। इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इससे समाज का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। भाजपा की सरकार को किसानों की सर्वाधिक चिंता है। इसका प्रमाण किसान सम्मान निधि है। इसके बावजूद विरोधी दल जनता को गुमराह करने में लगें हैं। जनपद के गन्ना किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्वाधिक गन्ना मूल्य के बकाए का भुगतान किया। जबकि किसानों की हितैषी बनने वाले नेताओं के दल की जब सरकार थी तो गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसान दर दर भटकता था। खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती थी। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने कहा कि जनपद में किसानों के नाम पर कुछ लोगों की सिर्फ नेता गिरी चटकी। ऐसे नेताओं ने सिर्फ अपना ही हित किया। चीनी मिलें क्रमशः बंद हुईं और गन्ना किसान दुर्दशा के शिकार हुए। अब प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित मे कदम उठाते हुए नई चीनी मिलें संचालित करा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से पिपराइच में नई चीनी मिल लगी है, जिससे जनपद के किसानों का भी भला होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडल के प्रभारी जगदम्बा सिंह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी टिप्स दिए। इस बैठक को पूर्व चेयरमैन और जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्र ने संबोधित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking