वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | पेंड़ पौधो के अभाव के कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। पेंड़ पौधों के अभाव में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती दूषित पर्यावरण जीवन के लिए घातक है। पौधा रोपण के जरिए ही वातावरण को शुद्घ किया जा सकता है। तभी हर व्यक्ति स्वस्थ रह पाएगा।

मंगलवार को हाटा ब्लॉक के गांव मुंडेरा उपाध्याय में पौधा वितरण के दौरान सावित्री सेवा संस्था के संस्थापक रवीश कुमार सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन जीने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम लोगों का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। वृक्षों का होना जरुरी है। जब हरा वृक्षों से आच्छादित होगी, तो पर्यावरण दूषित नहीं होगा और जीवन सुरक्षित रहेगा। इसके लिए सबको संकल्प लेना होगा।
इस दौरान जगदंबा तिवारी, दुर्गेश, छोटेलाल शास्त्री, मुन्ना, राजेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, नंदलाल तिवारी, रामकृष्ण गौड़, नीरज सिंह, आशा देवी, दुर्गावती देवी, जीतन सिंह, बिलार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…