News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: प्रभात फेरी के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया याद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 4, 2021  |  5:46 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रभात फेरी के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया याद WhatsApp
  • सेनानियों के परिजन सम्मानित

हाटा नगर/कुशीनगर | चौरी चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पूरा होने के अवसर पर गुरूवार को हाटा व आस पास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी व वंदेमातरम गायन के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। तहसील परिसर से बाघनाथ तिराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तक निकली प्रभात फेरी में विधायक पवन केडिया व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। छात्रों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी को यादगार बनाया।स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण कर बीर सपूतों को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के सटे लगे पांडाल में लोगों ने चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टीवी पर देखा।
इस दौरान तहासीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य नागेश्वरपति त्रिपाठी,मनीष चौरसिया,जयप्रकाश जायसवाल, अंकुर सिंह,हरिंद्र सिंह,अखिलेश दास गुप्ता, मुंशी सिंह,अमरनाथ यादव,धीरज यादव,बाबुनन्दन सिंह,सुशील त्रिपाठी, सुकई मधेशिया,अजय सिंह,डा. ज्ञानेश सिंह, पंकज भारद्वाज, उदयभान कुशवाहा, रजनीश वर्नवाल, सुधीर उर्फ पिंटू उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, मनीष रूंगटा,शैलेश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking