News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद- पवन केडिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 13, 2021  |  1:32 PM

1,440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद- पवन केडिया WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर: मंगलवार देरशाम को उप नगर में स्थित राम जानकी मंदिर मे इकट्ठा होकर युवाओं ने युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक पवन केडिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं उनके आदर्श है। स्वामी जी ने पूरे विश्व में भारत का परचम शास्त्र, संस्कृति एवं सभ्यता के रूप में ऊंचा किया। स्वामी जी ने पूरे पूरे विश्व को संदेश देते हुए खासकर युवाओं को कहा कि संगठित एवं शक्तिशाली बनो। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमित त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी जी के दिखाये गये मार्गों एवं आदर्शों को अपनाते हुए जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम को प्रवक्ता राणा प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित व संचालन अरुणेश मणि ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजक आनन्द केडिया, शिवम केडिया, विशाल वर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया एवं उपस्थित युवाओं के साथ सहभोज भी किया।
इस मौके पर मुंशी सिंह, राकेश गिरी, संदीप बर्नवाल, व्यास भाटिया, रजनीश बर्नवाल, राकेश गुप्ता, कृष्णा केडिया, शिवनाथ वर्मा, नवनीत द्विवेदी, जयकिशन यादव, अभय प्रजापति, हरिशंकर गुप्ता, गौतम नाथानी, पियूष जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking