News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 25, 2021  |  5:13 PM

839 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर व ब्लाक परिसर में अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

सोमवार को तहसील परिसर में तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा व ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी जोखन प्रसाद, कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान एडीओ पंचायत विनोद कुमार द्विवेदी, एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय,रवि नारायण त्रिपाठी, मोहन लाल, सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking