हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह व डुमहिया टोले के सामने फोरलेन सड़क दिल्ली से बिहार जा रही एक लग्जरी बस की चपेट में आ कर बाइक सवार बस के नीचे घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह व डुमहिया टोले के सामने फोरलेन सड़क के उत्तरी लेन से गोपालगंज बिहार निवासी पप्पू उम्र 40 वर्ष गोरखपुर से गोपालगंज जा रहा था कि पीछे से आ रही दिल्ली से बिहार जा रही बस नं यू पी-17 ए टी-6521 की चपेट में आकर बाइक बस के नीचे जा घुसा। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हाटा कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…