News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: समाजसेवी पं सूर्यभान मिश्रा का निधन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 14, 2021  |  6:00 PM

1,360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: समाजसेवी पं सूर्यभान मिश्रा का निधन

हाटा/कुशीनगर | सुकरौली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव के रहने वाले 81 वर्षीय पं सूर्यभान मिश्रा का शुक्रवार को निधन हो गया।वे नेहरू इंटर कालेज के अध्यक्ष थे। अपने जीवन काल मे वे चार दशक पहले पूर्व मंत्री राजमंगल पांडेय,सीपीएन सिंह,रामनगीना मिश्र,दुर्गा प्रसाद मिश्र,सरदार सुरेंद्र सिंह मजीठिया समेत अपने समय के कई दिग्गजों के साथ बगैर बड़े पद पर रहते हुवे भी किसानों और छात्रों के लिए कई शिक्षण और सरकारी,गैर सरकारी संस्थाओं की नींव डाली थी।करीब पचीस साल तक गांव के प्रधान पद पर काबिज थे।ईद के पर्व पर इस घटना के बाद गांव के मुश्लिम समुदाय में भी दुःखद माहौल हो गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव के ही बगल में किया गया इस दौरान विधायक पवन केडिया,डा रविस सिंह,नेता पांडेय, रजनीश वर्नवाल आदि अन्य मौजूद रहे।
उनके निधन पर नेहरू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण प्रताप सिंह,प्रबन्धक विवेक प्रताप सिंह उर्फ बंटी,सत्यकाम पांडेय,राजेश गुप्ता,कमलेश मिश्रा,एडीओ पंचायत रामशीष गौतम,पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking