News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सर्दियों में ठिठुर गया सूरज, श्रीमुरलीधर भागवतलाल महाविद्यालय मे हुआ कवि गोष्ठी का आयोजन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2021  |  5:35 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सर्दियों में ठिठुर गया सूरज, श्रीमुरलीधर भागवतलाल महाविद्यालय मे हुआ कवि गोष्ठी का आयोजन!
  • शनिवार को श्रीमुरलीधर भागवतलाल महाविद्यालय मे हुआ कवि गोष्ठी का आयोजन

ब्रजभूषण मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा नगर/कुशीनगर । शनिवार को मथौली बाजार मे स्थित श्रीमुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय मे कलमकार साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित कवि गोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि आचार्य मुकेश श्रीवास्तव द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया| इसके बाद कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

माँ शारदे की वंदना पूजा पांडेय ने सुनाया। तदोउपरांत कवि प्रदीप मिश्रा ने यह सुनाया,-
“खता इश्क है तो खता की है मैंने”
शायर ए हमिद आरजू ने यह सुनाया-
“सर्दियों में ठिठुर गया सूरज,
आओ देखें किधर गया सूरज”
शायर फरीद कमर ने खूब सुनाया-
“बाजुओं को जो बचाते हैं तो पर कटता है।”
वहीं जैद कैमुरी ने सुनाया-
“कहीं खुशी तो कहीं गम का ही फसाना है।”
मुख्य अतिथि मुकेश श्रीवास्तव ने यह सुनाया-
“राम की पुरी रामायण सीता है
हां मगर इंतिहान सीता।”
इसके अलावा मधुसूधन पांडेय, शैलेन्द्र असीम, बेचू बी ए, लियाकत अली जौहर, मुजीब सिद्दकी मौज, आर के भट्ट बांवरा, जय कृष्ण शुक्ल अनामदास, अर्शी बस्तवी, डा इम्तियाज समर, डॉ नर्वदा सिंह, नुरुद्दीन नूर,बलराम राय सहित अन्य कवियों ने भी रचना पाठ किया।
संस्था के अध्यक्ष व महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी आगन्तुक कवियों व श्रोताओं का आभार प्रकट किया।
कवि गोष्ठी की अध्यक्षता डी. के.पांडेय ने व संचालन फारुख जमाल ने किया।
इस दौरान डॉ इरशाद अहमद, संदीप मिश्रा,शकील अफगन,डा दिलीप राव,डा दिव्या राय,सुधीर चौहान,रमेश यादव,रजनीश पांडेय, रानु श्रीवास्तव,जलालुद्दीन शाह सहीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राये मौजुद रहे|

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking