News Addaa WhatsApp Group Join करें

अधिवक्ता पर लगाये गुंडा एक्ट वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: मधुसूदन त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  10:41 PM

873 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अधिवक्ता पर लगाये गुंडा एक्ट वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: मधुसूदन त्रिपाठी
  • बार काउंसिल के अध्यक्ष को सिविल कोर्ट बार संघ कसया के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौपा

कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता विपिन तिवारी के विरुद्ध कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने के विरोध स्वरूप अधिवक्ता विधिक कार्य से बिरत रहे औरबार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल बार आध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी से तहसील सभागार देवरिया सलेमपुर में मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा और उनसे मांग किया कि अधिवक्ता के विरुद्ध इस तरह के उत्पीड़न की कार्रवाई यदि समाप्त नहीं हुई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
अध्यक्ष बार कौंसिल श्री त्रिपाठी ने यह कहा कि यदि कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ता के विरुद्ध किए गए उत्पीड़न व गुंडा एक्ट की कार्रवाई को तत्काल वापस नहीं लिया जाता तो बार काउंसिल इसे अपनी लड़ाई मानकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को मुखर करकेआंदोलन को बाध्य होगी।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस शिष्टमंडल में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रविंद्र मणि, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, बद्री नारायण दुबे, महामंत्री संजय सिंह, राजेश कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अनुराग द्विवेदी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking