News Addaa WhatsApp Group Join करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी चपेट में!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2020  |  5:48 AM

837 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी चपेट में!

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका से अब बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं. शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है.

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं. इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है.

अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमेरिका में काफी आलोचना की जा रही है. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना.

बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताया था. साथ ही जो बिडेन का मास्क पहनने पर मज़ाक उड़ाया था, जिसपर जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार किया था.

अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking