News Addaa WhatsApp Group Join करें

आप भी जानिये!!–क्या है देवरिया से कोरोना संक्रमितो का कनेक्शन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 21, 2020  |  4:57 PM

1,682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आप भी जानिये!!–क्या है देवरिया से कोरोना संक्रमितो का कनेक्शन WhatsApp
Responsive image

*देवरिया में मुंबई से आए 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में 29 हुई संक्रमितों संख्या*

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

*सैंपलिंग के बाद दो लोग चले गए थे घर, तीन को किया गया था क्वारंटीन*

*सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, दो गांव को किया गया सील*

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मुंबई से आने वाले पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। हालांकि तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

गुरुवार दोपहर में पांच लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की भाग-दौड़ बढ़ गई। देसही देवरिया के बड़हरी, पथरदेवा ब्लॉक के सिधावे, रामपुर कारखाना के विशुनपुर चिरकियहवा के लोग जिले के क्वारंटीन सेंटर में थे, जबकि खुखुंदु के अखनपुरा और बैतालपुर करंज गांव के रहने वाले दो लोग सैंपलिंग के बाद घर चले गए थे।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम करंज और अखनपुरा गांव पहुंची। दोनों सक्रमितों को एंबुलेंस से भेजने के बाद गांव को सील कर दिया। सिधावे, बड़हरी, विशुनपुर चिरकियहवा गांव के स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों को जांच के लिए जिले में लाया गया, क्योंकि संक्रमित लोग साथ में कई दिनों तक रहे हैं।
पहली बार संक्रमित मिली महिला
घर आने के बाद इसके संपर्क में रहने वालों की पहचान करने में स्वास्थ्य टीम जुट गई है। इन गांवों में प्रशासिनक सख्ती बढ़ा दी गई है। गांव में आने-जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
संक्रमितों की संख्या 29 होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

संपर्क में रहने वाले 32 लोगों को जिले के मेडिकल क्वारंटीन सेंटर पर लाया गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि पांच और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

देवरिया के विशुनपुर चिरकिहवा गांव में मुंबई से आई पहली महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके साथ आए परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल भेजा गया है, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। सक्रियता को देखते हुए महिला के संपर्क के साथ रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

मैटरनिंटी विंग में होगी सैंपलिंग
देवरिया जिला अस्पताल के जेडियाट्रिक वार्ड में कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया जाता है और वहां से कुछ देरी पर मौजूद 100 बेड के मैटरनिटी विंग में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाता था। इतने में संदिग्ध इधर-उधर खिसक जाते थे। ऐसा तीन मामला सामने आने पर तय किया गया कि 100 बेड के मैटरनिंटी विंग में ही कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। आज से यहीं पर सैंपल लिया जाएगा।

*29 में सिर्फ 28 मुंबई से आने वाले हुए संक्रमित*

29 संक्रमितों में एक यद्दू परसिया को छोड़ सभी मुंबई से आने वाले हैं। अन्य शहरों से आने वालों की अपेक्षा मुंबई वालों की जांच में तेजी लाई गई है। विशुनपुरकला, भैंसाडाबर और हरैया भटनी गांव के युवक की दोनों जांच रिपोर्ट निगेटिव आया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking