News Addaa WhatsApp Group

आयुक्त रवि कुमार एन जी की अध्यक्षता में आपदा से निपटने एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2022  |  8:53 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आयुक्त रवि कुमार एन जी की अध्यक्षता में आपदा से निपटने एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा हुई

कसया/कुशीनगर।आयुक्त गोरखपुर मंडल रवि कुमार एन जी की अध्यक्षता में बाढ़ व अतिवृष्टि की जनपद स्तरीय आपदा से निपटने  एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा कुशीनगर के  इम्पीरियल होटल में सम्पन्न हुई।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

बैठक में आपदा, विद्युत, जिला पंचायती राज विभाग, बाढ़ खण्ड, सिंचाई, जल निगम, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की जनपद में आपदा व राहत के दृष्टिगत समीक्षा हुई।आयुक्त श्री ऐन जी  ने जिला पंचायत राज अधिकारी से जहाँ -जहाँ पानी नीचे हो गया है वहाँ छिड़काव, नियमित सफाई, खराब पड़े हैंड पम्पो की मरम्मत, छोटे हैंड पम्प के पानी को गरम कर फिर ठंढा कर पीने की जनजागरूकता को निर्देशित किया तथा कुशीनगर  जिलाधिकारी को ऐसे हर गांव पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति जो प्रतिदिन रिपोर्ट दे इसका निर्देश दिया।मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया को आयुक्त ने प्रभावित हर गांव में मेडिकल कैम्प का आयोजन किये जाने को निर्देशित किया तथा गावों में ए ई एस/ जे ई के मामले को नियमित चेक कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया।अधिशासी अभियंता जल निगम अनुराग गौतम को बाढ़ प्रभावित गाँवो में जल की गुणवत्ता परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने को कहा ।अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड से बाढ़ की वर्तमान स्थिति के बारे में तथा बाढ़ खण्ड द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट ली गयी। आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को दीर्घकालिक रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया।अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा  ने आयुक्त  को राहत सामग्री वितरण, कंम्यूनिटी किचेन, बाढ़ शरणालय संबंधी जानकारी दिया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड मृत्युंजय सिंह को महादेवा सालिकपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हेतु एस्टीमेट बनाकर बाढ़ शरणालय बनाने हेतु निर्देशित किया कि  लोगो के साथ -साथ पशुओं के लिए भी व्यवस्था होl

इस मौके पर  मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,   परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ रवि राय व सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों  की मौजूदगी रही।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking