News Addaa WhatsApp Group Join करें

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2026  |  6:57 PM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब छह माह से फरार चल रही अभियुक्ता को कप्तानगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को गोरखपुर के चौरी-चौरा स्थित तरकुलहा माई मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट भी जारी था।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कप्तानगंज पुलिस को अभियुक्ता के तरकुलहा मंदिर क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बोदरवार निवासी रीता देवी पत्नी गोविन्द निषाद की तहरीर पर उनके पति गोविन्द निषाद की हत्या के संबंध में 13 मार्च 2026 को थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 70/2026, धारा 103/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने पूर्व में नामजद अभियुक्तों सुभाष चन्द्र, सुनीता देवी, गोलू उर्फ मोहन, जन्त्री और प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसी मुकदमे में ये वांछित महिला फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार, वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी थी।
मंगलवार को मिली सूचना के बाद कप्तानगंज पुलिस टीम ने गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा क्षेत्र स्थित तरकुलहा माई मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मटरु यादव तथा महिला कांस्टेबल ममता भारती, की रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking