News Addaa WhatsApp Group Join करें

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2026  |  6:59 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान, चंद्रयान-3, सशक्त भारत-विकसित भारत, सब पढ़ें-सब बढ़ें, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण, जल संचयन एवं पुनर्भरण सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने तथा देश के विकास में सहभागिता का महत्व प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह ने प्रथम स्थान, पल्लवी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा खुशी गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह के साथ शिक्षक वाहिद अली, अमृता सिंह, राजन चौरसिया एवं शिक्षा मित्र संध्या सिंह बघेल उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking