कार्यवाही/कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा में गन्ने के खेत मेंअवैध लाटरी (जुआ) की अड्डा पर रामकोला पुलिस की दबिश के साथ बड़ी कार्यवाही ।
उपनगर रामकोला से सटे पश्चिम उरदहा नहर के पास गन्ने के खेत में छप्पर डाल जुआ लाटरी का कारोबार करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामकोला करूणेश प्रताप सिंह मय हमराह आरक्षी संतोष, अमित सिह,महिला आरक्षी लक्ष्मी के साथ लेकर ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही किया है। चूंकि मौके पर कोई मिला नही है, लेकिन ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है। आस – पास इसके बिषय में पता करने की कोशिश किया गया, लेकिन कुछ ठोस जानकारी नही मिल पाई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी जिसको सज्ञान लेकर दबिश दिया गया लेकिन कोई मिला नही। किसी कीमत पर अबैध कारोबार में जुड़े लोगों की पनाह नही दी जाएगी। लॉटरी को हर हाल में बंद किया जाएगा ।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…