News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: औने पौने दामों पर अनाज व गन्ना बिचौलिए के हाथों बेचने को किसान मजबूर: राधेश्याम सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 10, 2021  |  6:05 PM

1,020 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: औने पौने दामों पर अनाज व गन्ना बिचौलिए के हाथों बेचने को किसान मजबूर: राधेश्याम सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर। भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न जारी है ।किसान जहाँ औने पौने दामों पर अनाज व गन्ना बिचौलिए के हाथों बेचने को मजबूर है। वही चीनी मिल के प्रबंध तंत्र की मनमानी है किसान आहत है।
उक्त वातें बुद्धवार को पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता राधेश्याम सिंह तहसील कप्तानगंज में कप्तानगंज चीनी मिल द्धारा किसानों का गन्ना विना पेराई किए ही बन्द कर देने व गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर तीन सूत्रीय मांग को लेकर दहाड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रशासनिक अमला तनाशाह हो गया है। सपा की सरकार बनते ही इन्हें ठीक कर दिया जायेगा। लगभग दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक डा० पूर्णवासी देहाती शैलेन्द्र प्रताप सिंह परवेज आलम ने भी सभा को संबोधित किया। धरने की सुचना मिलने पर तहसीलदार अहमद फरीद खान चीनी मिल के प्रतिनिधि आर के सक्सेना डी जी एम विनोद श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुँच कर तीन सुत्रीय मांग पत्र को लेकर मुख्य मंत्री तक पहुंचाने के आश्वासन पर नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरनारत लोगों की मांग थी कि कप्तानगंज चीनी मिल द्धारा पेराई सत्र 2021के बिना गन्ना पेराई किए बन्द हो गयी इसे तत्काल चालू कराया जाय। कप्तानगंज चीनी मिल द्धारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जो लगभग 100 सौ करोड़ रूपया है इसे यथा शीघ्र कराया जाय एंव कप्तानगंज ब्लाक समेत जनपद के सभी ब्लाकों के ग्राम प्रधानों ने जो भी विकास कार्य कराया है भुगतान कराया जाय। साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकत्ताओं का उत्पीड़न बन्द कराया जाय।
इस दौरान सुबाष गुप्ता दीपक सिंह, शैलेश यादव ,सतीश यादव रविन्द्र सिंह, खलील अंसारी, अलाउद्दीन, अंसारी, राम चन्द्र निषाद, इम्मदाद हुसेन महेश भारतीय सहित काफी कार्यकत्ता मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking