News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2026  |  5:04 PM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों, छेड़खानी एवं दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु.अ.सं. 173/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 65(1), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 एवं 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ निखिल भारती, पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद, निवासी चन्द्रशेखर आजाद नगर, वार्ड नंबर-14, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर को बुधवार दोपहर 12:40 बजे कोईन्दी बुजुर्ग चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मु.अ.सं. 429/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

जानकारी रहे कि इस त्वरित कार्यवाही को अमली जामा पहनाने में उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, थाना तमकुहीराज की भूमिका सराहनीय रही हैं। तमकुहीराज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभावी उदाहरण माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking